HomeArchitectureBreakingनाबालिग से दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में व्यक्ति...

नाबालिग से दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

नवी मुंबई। नवी मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म करने, उसे गर्भवती करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोपरखैरणे थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को मुंबई के गोवंडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 305 (नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने), 376(2)(एन) (बार-बार दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 17 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दोस्ती की और यह जानते हुए भी कि वह नाबालिग है उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया और उसे गर्भवती किया। उन्होंने बताया कि परेशान होकर लड़की ने 28 नवंबर को अपने घर में फांसी लगा ली। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments