Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraभाजपा विधायक बंटी भांगड़िया के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज

भाजपा विधायक बंटी भांगड़िया के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज

चंद्रपुर। जिले की चिमूर विधानसभा के भाजपा विधायक कीर्ति कुमार भांगडिय़ा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। चंद्रपुर में कांग्रेस जिला महासचिव के भाई व उनकी पत्नी के साथ मारपीट व छेडछाड के लिए मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पीड़ित महिला ने तहरीर दी है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार पीड़िता और उसका पति साईनाथ बुटके चिमूर में रहते हैं। साईनाथ के बड़े भाई गजानन बुटके कांग्रेस के जिला महासचिव हैं। ११ तारीख को शाम करीब साढ़े सात बजे भाजपा विधायक कीर्तिकुमार उर्फ ​​बंटी भांगडिय़ा अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ बुटके के घर के बाहर आ गए। उन्होंने बुटके को गाली दी और जबरन उसके घर में घुस गए और साईनाथ की पिटाई कर उसे बाहर ले आए। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने पिटाई का विरोध किया तो उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की गई। साथ ही भांगडिय़ा के गुर्गों ने पीड़िता साईनाथ और उसके दो छोटे बच्चों के साथ मारपीट की। उसी समय घर पहुंचे गजानन बुटके ने भांगडिय़ा को रोकने का भी प्रयास किया। लेकिन उनके साथ भी मारपीट की गई, इसका जिक्र शिकायत में किया गया है। इस शिकायत के बाद भांगडिय़ा समेत उसके १५ से २० कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा ३५४ के तहत छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments