HomeCrime38 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या!

38 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या!

प्रमोद कुमार
डोंबिवली।
कल्याण पूर्व के विजयनगर में एक 38 वर्षीय महिला की बेरहमी से हुई हत्या ने सनसनी मचा दी। मृतका का नाम रसिका कोलंबेकर बताया गया है। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोलसेवाड़ी पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में विजय जाधव ( 48 ) नामक शख्स को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरी कर दी है। कोलसेवाड़ी थाने के इंचार्ज महेंद्र देशमुख ने बताया कि मृतका और आरोपी विजय के बीच संबंध था। विजय को रसिका के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर बहस होती रहती थी। शुक्रवार की सुबह ऐसे ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ, गुस्साए विजय ने रसिका पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह लहूलुहान हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस को जैसे ही वारदात की जानकारी मिली, तो कोलसेवाड़ी पुलिस की टीम ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रसिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोलसेवाड़ी पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments