HomeCrimeBharatpur: दिल्ली पुलिस का इनामी बदमाश भरतपुर से गिरफ्तार

Bharatpur: दिल्ली पुलिस का इनामी बदमाश भरतपुर से गिरफ्तार

भरतपुर:(Bharatpur) भरतपुर पुलिस की डीएसटी टीम (DST team of Bharatpur Police) ने दिल्ली पुलिस के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जुरहरा थाना इलाके से की गई है। दिल्ली पुलिस को आरोपित की छह साल से तलाश थी।

पुलिस ने बताया कि डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है जिसके पास अवैध हथियार है। जिसके बाद मौके पर डीएसटी टीम और जुरहरा थाना पुलिस पहुंची और बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम जावेद और खुद को बरसाना के गांव हाथिया का निवासी बताया।

तलाशी लेने पर आरोपित के पास एक देसी कट्टा और एक कारतूस मिला। आरोपित पर दिल्ली के लाजपत नगर में चोरी का मामला दर्ज है। उस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपित पर इनाम घोषित किया हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments