HomeCrimeशिकायत लेकर पहुंची युवती को थाने से भगाने का आरोप, वीडियो वायरल...

शिकायत लेकर पहुंची युवती को थाने से भगाने का आरोप, वीडियो वायरल होते ही दरोगा निलंबित

इंद्र यादव/उत्तर प्रदेश। भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र में शिकायत लेकर थाने पहुंची एक युवती के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। युवती द्वारा बनाए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए दरोगा श्याम नारायण यादव को निलंबित कर दिया है। मामले में विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।जानकारी के अनुसार, एक कंटेंट क्रिएटर युवती अपनी मां के साथ गांव के कुछ युवकों पर अश्लील हरकत और अभद्र भाषा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराने ज्ञानपुर कोतवाली पहुंची थी। युवती का आरोप है कि थाने में मौजूद दरोगा श्याम नारायण यादव ने उसकी शिकायत सुनने के बजाय उसे डांट-फटकार लगाई और वीडियो बनाने को लेकर सवाल करते हुए कथित तौर पर थाने से बाहर जाने के लिए कहा।युवती ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया।मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दरोगा श्याम नारायण यादव को तत्काल निलंबित कर दिया गया तथा उनके विरुद्ध विभागीय जांच शुरू की गई है। वहीं, युवती द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर अश्लील टिप्पणी और अभद्र व्यवहार करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाले लोगों के साथ पुलिसकर्मियों का व्यवहार कैसा होना चाहिए और शिकायतों पर तत्काल एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विभागीय स्तर पर क्या कदम उठाए जाने चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments