HomeMaharashtraपालघर के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री के रिएक्टर में धमाका,...

पालघर के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री के रिएक्टर में धमाका, दो कर्मचारी घायल

पालघर। पालघर जिले के तारापुर एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह एक केमिकल निर्माण इकाई के रिएक्टर में हुए धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दमकल विभाग की कई टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने तथा आसपास की औद्योगिक इकाइयों तक आग फैलने से रोकने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 11:18 बजे तारापुर एमआईडीसी स्थित चेमैट कंपनी के प्लॉट नंबर N-74/2 M/2 में हुआ, जहां रिएक्टर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर में आग लग गई, जिसके चलते आसपास की इकाइयों में भी हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में समीप स्थित पैराडाइज़ एसिड/केमिकल्स (प्लॉट नंबर N-74/1) में कार्यरत दो कर्मचारी घायल हो गए। घायलों की पहचान प्रमोद और कमलेश के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल उपचार के लिए तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है तथा आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल रिएक्टर में विस्फोट के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग घटना की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा तकनीकी खराबी, रासायनिक प्रतिक्रिया या किसी अन्य कारण से हुआ। प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments