HomeCrimeठाणे क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़; दो...

ठाणे क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़; दो युवतियां रेस्क्यू, महिला गिरफ्तार

ठाणे। ठाणे क्राइम ब्रांच की यूनिट-4 ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो वयस्क युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया, जबकि इस अवैध धंधे के संचालन के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच यूनिट-4 को सूचना मिली थी कि एक महिला निजी लाभ के लिए देह व्यापार का रैकेट संचालित कर रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर संदिग्ध ठिकाने पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दो युवतियों को मौके से सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियां बालिग हैं और उन्हें आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार महिला पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है। आरोप है कि वह इसी पेशे की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार का नेटवर्क संचालित कर रही थी। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह रैकेट कब से संचालित हो रहा था, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसका नेटवर्क कितनी दूर तक फैला हुआ है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments