
उन्नाव, उत्तर प्रदेश। अभ्युदय सेवा संस्थान द्वारा पार्क व्यू पैलेस गेस्ट हाउस, उन्नाव में आयोजित अभ्युदय मेगा हेल्थ कैम्प में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उन्नाव सदर विधानसभा के विधायक पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक पंकज गुप्ता के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सभापति अमित मिश्रा ने सम्मानित चिकित्सकों एवं आयोजन समिति से जुड़े गणमान्य लोगों को पटका एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं आयोजन समिति के सदस्यों ने अमित मिश्रा का भी पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभात सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। हेल्थ कैम्प में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श एवं दवाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।



