HomeEntertainmentसिर्फ स्टार नहीं, बेजुबानों की आवाज बनीं काशिका कपूर

सिर्फ स्टार नहीं, बेजुबानों की आवाज बनीं काशिका कपूर

आवारा कुत्तों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री, पशु क्रूरता के खिलाफ उठाई आवाज

Mumbai: ग्लैमर और चमक-दमक की दुनिया में जहां सितारे अक्सर अपनी फिल्मों और लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं, वहीं अभिनेत्री काशिका कपूर ने एक बेहद संवेदनशील मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखकर लोगों का दिल जीत लिया है। जानवरों, खासकर आवारा कुत्तों के प्रति अपने प्रेम के लिए पहचानी जाने वाली काशिका इन दिनों सड़कों पर रहने वाले बेजुबान जानवरों के साथ हो रही क्रूरता और उनकी अनदेखी को लेकर काफी भावुक नजर आ रही हैं। एक सच्ची डॉग लवर के तौर पर काशिका का मानना है कि आवारा कुत्तों को भी उतना ही प्यार, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए जितना किसी पालतू जानवर को मिलता है। हाल ही में बढ़ती पशु क्रूरता की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने लोगों से संवेदनशीलता और इंसानियत दिखाने की अपील की। काशिका कपूर ने कहा- आवारा कुत्ते खतरा नहीं हैं, बल्कि प्यार और देखभाल के भूखे मासूम जीव हैं। थोड़ी-सी दया उनकी पूरी जिंदगी बदल सकती है। सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री घायल कुत्तों की मदद करने और स्थानीय फीडर्स को सहयोग देने में भी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह भावुक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी संवेदनशील सोच की जमकर सराहना कर रहे हैं। काशिका कपूर की यह पहल समाज को यह संदेश देती है कि असली इंसानियत केवल इंसानों के प्रति नहीं, बल्कि बेजुबान जानवरों के प्रति दया और करुणा दिखाने में भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments