Thursday, May 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशजीएसटी चोरी के मामलों के खुलासे में ‘दक्ष एप’ बना पुलिस का...

जीएसटी चोरी के मामलों के खुलासे में ‘दक्ष एप’ बना पुलिस का मजबूत हथियार

झांसी, उत्तर प्रदेश। जनपद में वर्ष 2025 के दौरान जीएसटी चोरी से जुड़े कई अभियोग दर्ज किए गए थे, जिनके सफल अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी में ‘दक्ष एप’ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आधुनिक तकनीकी संसाधनों से लैस इस एप के माध्यम से पुलिस को अभियुक्तों की लोकेशन ट्रेसिंग, तकनीकी विश्लेषण और आवश्यक सूचनाओं के संकलन में प्रभावी सहायता मिली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ‘दक्ष एप’ की मदद से संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखने, डिजिटल साक्ष्य जुटाने और तकनीकी जांच को तेज गति से आगे बढ़ाने में सफलता मिली। इसी के परिणामस्वरूप जीएसटी चोरी से जुड़े मामलों का सफल खुलासा किया जा सका और कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दक्ष सॉफ्टवेयर टीम की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में अपराध नियंत्रण और विवेचना में आधुनिक तकनीक का उपयोग अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी संसाधनों के माध्यम से जटिल मामलों की जांच पहले की तुलना में अधिक तेजी और सटीकता से की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्यकुशलता, समर्पण और दायित्व निर्वहन की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments