
मुंबई। सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा बुधवार 13 मई 2026 को अतिजा रेस्टोरेंट परिसर में मुंबई बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और परिवार का नाम रोशन करने वाले किशन प्रदीप कुमार शर्मा, शिखा प्रदीप कुमार शर्मा, आदर्श हरिकेश शर्मा और अनुष्का मनोज शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मनोज जगदीश शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पठन-पाठन से संबंधित सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी और उनकी धर्मपत्नी को उनके 25वें वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों और समाजसेवियों द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह में हरिकेश शर्मा नंदवंशी, अनिल कुमार शर्मा, विनय शर्मा दीप, संतोष निरंकार शर्मा, लालमणि शर्मा, पंकज शर्मा, मिथिलेश शर्मा, चंदन शर्मा, अमन शर्मा, अंकित शर्मा, रेनु शर्मा, इंदु शर्मा, रंजना शर्मा, गुँजा शर्मा एवं रेखा शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




