Thursday, May 14, 2026
Google search engine
HomeBusinessएसबीआई म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किए दो नए डेट इंडेक्स फंड, 14...

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किए दो नए डेट इंडेक्स फंड, 14 मई से खुलेगा NFO

मुंबई। SBI Mutual Fund ने दो नए पैसिव टारगेट मैच्योरिटी डेट इंडेक्स फंड लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने “SBI CRISIL-IBX 10:90 Gilt + SDL Index – Dec 2029 Fund” और “SBI Nifty G-Sec Jul 2031 Index Fund” बाजार में उतारे हैं। इन दोनों योजनाओं का न्यू फंड ऑफर (NFO) 14 मई 2026 से 19 मई 2026 तक खुला रहेगा। कंपनी के अनुसार, ये दोनों ओपन-एंडेड टारगेट मैच्योरिटी इंडेक्स फंड हैं, जिनका उद्देश्य सरकारी प्रतिभूतियों (Government Securities) और स्टेट डेवलपमेंट लोन (SDL) आधारित निवेश के जरिए निवेशकों को कम क्रेडिट जोखिम वाले विकल्प उपलब्ध कराना है। SBI CRISIL-IBX 10:90 Gilt + SDL Index – Dec 2029 Fund मुख्य रूप से CRISIL-IBX 10:90 Gilt + SDL Index – Dec 2029 के अंतर्गत आने वाली प्रतिभूतियों में निवेश करेगा, जबकि SBI Nifty G-Sec Jul 2031 Index Fund, Nifty G-Sec Jul 2031 Index से जुड़ी सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करेगा। नंद किशोर ने कहा कि वर्तमान समय में निवेशक पारदर्शी, अनुमानित और उच्च गुणवत्ता वाले फिक्स्ड इनकम निवेश विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे में टारगेट मैच्योरिटी और जी-सेक आधारित इंडेक्स रणनीतियां निवेशकों के पोर्टफोलियो का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकती हैं। वहीं डी पी सिंह ने कहा कि ये दोनों नई योजनाएं कंपनी के पैसिव फिक्स्ड-इनकम पोर्टफोलियो को और मजबूत करेंगी। इससे निवेशकों को सरकारी प्रतिभूतियों और स्टेट डेवलपमेंट लोन में सरल और पारदर्शी तरीके से निवेश का अवसर मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, दोनों फंड अपनी कुल संपत्ति का 95 से 100 प्रतिशत हिस्सा संबंधित इंडेक्स की प्रतिभूतियों में निवेश करेंगे। शेष राशि डेट, मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स और कैश इक्विवेलेंट्स में निवेश की जा सकेगी। इन योजनाओं में न्यूनतम निवेश राशि 5,000 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि अतिरिक्त निवेश 1,000 रुपये से किया जा सकेगा। निवेशक SIP के माध्यम से दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, तिमाही, अर्धवार्षिक और वार्षिक आधार पर भी निवेश कर सकेंगे। दोनों योजनाओं का प्रबंधन राजीव राधाकृष्णन करेंगे, जो जून 2008 से SBI Funds Management Limited से जुड़े हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments