Monday, May 11, 2026
Google search engine
HomeCrimeमीरा-भायंदर में एमडी ड्रग्स लैब का भंडाफोड़, 13.65 करोड़ का नशा बरामद

मीरा-भायंदर में एमडी ड्रग्स लैब का भंडाफोड़, 13.65 करोड़ का नशा बरामद

मुंबई (इंद्र यादव)। मीरा-भायंदर इलाके में मीरा भायंदर-वसई विरार (MBVV) पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यावसायिक स्तर पर चल रही एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बनाने की लैब का भंडाफोड़ किया है। अपराध प्रकटीकरण शाखा (क्राइम ब्रांच यूनिट-4) द्वारा की गई इस कार्रवाई में 13 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक कीमत का नशीला पदार्थ और रसायन बरामद किया गया है। पुलिस ने मीरा रोड के नयानगर क्षेत्र में स्थित एक ठिकाने पर छापा मारकर इस अवैध लैब का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान पुलिस को 6 किलो 773 ग्राम तैयार एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 255 लीटर रासायनिक पदार्थ भी जब्त किए गए, जिनका इस्तेमाल ड्रग्स तैयार करने में किया जाना था। मौके से ड्रग्स निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण, मशीनें और अन्य सामग्री भी बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि तैयार ड्रग्स की सप्लाई किन शहरों में की जानी थी और इस पूरे सिंडिकेट के तार किन अन्य राज्यों या नेटवर्क से जुड़े हैं। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे, डीसीपी संदीप डोईफोडे तथा एसीपी मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में की गई। ऑपरेशन को सफल बनाने में क्राइम ब्रांच यूनिट-4 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख, एपीआई प्रशांत गांगुर्डे और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रिहायशी इलाके के बीचों-बीच इतनी बड़ी ड्रग्स लैब का संचालन सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क के मुख्य सरगना और अन्य कड़ियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध लैब की जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे के जहर से बचाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments