
उन्नाव, उत्तर प्रदेश। श्री सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, मुख्य विकास अधिकारी और नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।कार्यक्रम के दौरान सनातन आस्था, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय पुनर्जागरण के प्रतीक श्री सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया। वक्ताओं ने बताया कि सोमनाथ मंदिर भारत की अटूट श्रद्धा, अदम्य साहस और अमर सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रमाण है।इस पावन अवसर को अपनी गौरवशाली विरासत के संरक्षण, संवर्धन और सनातन संस्कृति के मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने की प्रेरणा के रूप में देखा गया। इस दौरान समस्त विश्व पर भगवान सोमनाथ की असीम कृपा बनी रहने की मंगलकामना की गई। इस कार्यक्रम में सदर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, प्रशासनिक अधिकारी, एनसीसी कमांडेंट डॉ. बिपिन सिंह, एनसीसी कमांडर रवि रंजन भी उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, सोमनाथ दर्शन कर लौटे शिवभक्त और एनसीसी कैडेट्स ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।




