Monday, May 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशउन्नाव में 'स्कूल चलो अभियान' का आयोजन, मेधावी छात्रों को सम्मानित कर...

उन्नाव में ‘स्कूल चलो अभियान’ का आयोजन, मेधावी छात्रों को सम्मानित कर नामांकन की अपील

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। बीघापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह और ‘स्कूल चलो अभियान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि सुधीर बाजपेई और समाजसेवी दिलीप बाजपेई रहे, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शाही विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान कक्षा 5 के उत्तीर्ण और मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, स्मृति चिन्ह और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि सुधीर बाजपेई ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शाही ने ‘स्कूल चलो अभियान’ को सफल बनाने हेतु सभी से सहयोग करने का आह्वान किया।इस अवसर पर दिलीप बाजपेई, शांति कुमार, वीरेंद्र सिंह, शंकर गुप्ता, धीरज सिंह, संदीप शुक्ल, जितेंद्र सिंह चंदेल, संदीप यादव, सोनू बाजपेई, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, विनय पाठक, कल्पना सिंह, रघुनंदन प्रसाद, राजेश पांडेय, संजय पांडेय सहित शिक्षकगण, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments