Saturday, May 9, 2026
Google search engine
HomeMaharashtra11वीं केंद्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण घोषित, 20 मई तक...

11वीं केंद्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण घोषित, 20 मई तक पंजीकरण

मुंबई। राज्य में कक्षा 11वीं की केंद्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए नियमित कैप फेरी-1 का कार्यक्रम माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा संचालनालय ने घोषित कर दिया है। 8 मई को दसवीं का परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों के लिए प्रवेश आवेदन के भाग-1 और भाग-2 भरने की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब तक कुल 7 लाख 74 हजार 918 विद्यार्थियों ने आवेदन के भाग-1 भरकर पंजीकरण किया है संचालनालय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर उपलब्ध जानकारी और दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें। प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत तीन नियमित फेरियां, “ओपन टू ऑल” चौथी फेरी तथा छात्राओं के लिए विशेष पांचवीं फेरी आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों से समय पर ऑनलाइन पंजीकरण करने का आवाहन किया गया है। शून्य फेरी के अंतर्गत 8 से 20 मई तक पंजीकरण, आवेदन के भाग-1 को ऑनलाइन भरना, अस्थायी गुणवत्ता सूची जारी करना, आपत्तियां एवं सुधार मांगना, अंतिम गुणवत्ता सूची जारी करना तथा विभिन्न कोटाओं की रिक्त सीटों का निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद पहली फेरी के लिए सीटों का प्रदर्शन किया जाएगा। नियमित कैप फेरी-1 के तहत नए विद्यार्थियों का पंजीकरण, भाग-1 में सुधार तथा भाग-2 भरने की प्रक्रिया 21 और 22 मई को होगी। विद्यार्थियों को कम से कम एक और अधिकतम दस जूनियर कॉलेजों को प्राथमिकता क्रम में चुनने की सुविधा दी गई है। कैप फेरी-1 की अलॉटमेंट प्रक्रिया 23 से 26 मई के बीच पूरी की जाएगी और 26 मई को प्रवेश आवंटन सूची घोषित की जाएगी। विद्यार्थियों को उनके लॉगिन के माध्यम से आवंटित जूनियर कॉलेज की जानकारी मिलेगी, साथ ही एसएमएस के जरिए भी सूचना भेजी जाएगी। प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों को 26 से 28 मई के बीच संबंधित जूनियर कॉलेज में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद 29 मई को रिक्त सीटों की जानकारी जारी की जाएगी तथा 30 मई को दूसरी फेरी का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी support@mahafyjcadmissions.in पर ई-मेल कर सकते हैं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 8530955564 भी उपलब्ध कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments