Friday, April 17, 2026
Google search engine
HomeCrimeउन्नाव में महिला का आरोप: दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट,...

उन्नाव में महिला का आरोप: दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश

भूपेंद्र सिंह/उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी खुर्द गांव की एक महिला ने गांव के ही कुछ नामजद आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह अपने घर में खाना बना रही थी, तभी आरोपी पक्ष के लोग जबरन घर में घुस आए और घर में रखा खाना बिखेरते हुए गाली-गलौज करने लगे। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ-साथ उसकी दोनों बेटियों के साथ भी मारपीट की, जिससे तीनों को अंदरूनी चोटें आईं। जान बचाने के लिए पीड़िता बेटियों के साथ घर से बाहर भागी और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान आरोपी जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और जबरन उसके घर की जमीन में नींव खुदवाने लगे। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला के अनुसार, आरोपियों ने कुछ दिन पहले उसके घर में लगे नीम के पेड़ भी बिना अनुमति कटवा दिए थे, जिसकी शिकायत उसने अचलगंज थाना में दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला का कहना है कि आरोपियों की पुलिस में पहुंच होने के कारण उसकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, वह मामला उपजिलाधिकारी सदर उन्नाव के यहां विचाराधीन है, इसके बावजूद आरोपियों द्वारा जबरन कब्जे की कोशिश की जा रही है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने उल्टा उसके परिवार के खिलाफ ही शांति भंग की आशंका में कार्रवाई कर दी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। महिला ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments