Homeउत्तर प्रदेशउन्नाव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर रासलीला का भव्य मंचन, भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

उन्नाव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर रासलीला का भव्य मंचन, भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उन्नाव के ग्राम चहलहा स्थित मां मलहटी देवी मंदिर प्रांगण में मथुरा-वृंदावन से आई श्री बांके बिहारी रासलीला मंडल द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य रासलीला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में राधा-कृष्ण की लीलाओं का जीवंत मंचन किया गया, जिसमें लला और गोपियों के मनमोहक नृत्य ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। साथ ही वसुदेव-देवकी के विवाह का दृश्य अत्यंत आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। रासलीला के संचालक राम सहाय शास्त्री ने अपने काव्यमय वर्णन में वृंदावन की महिमा का बखान करते हुए कहा कि अयोध्या, द्वारिका, त्रिवेणी, चित्रकूट, नासिक और बद्रीनाथ जैसे तीर्थों की यात्रा का महत्व अपनी जगह है, लेकिन श्याम-श्यामा के प्रत्यक्ष दर्शन का जो आनंद वृंदावन में मिलता है, वह कहीं और नहीं मिलता। उनके इस भावपूर्ण कथन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। रासलीला देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक ठाकुर यशवीर सिंह उर्फ टीटू सिंह ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस दौरान शिवदर्शन सिंह, गुड्डू सिंह, आशीष पाल, बृजेंद्र शर्मा, सज्जन भट्ट, गंगा प्रसाद, राम गोपाल, आकाश, मनीष सिंह, योगेंद्र सिंह, गोकरन पाल, रमाकांत, मोतीपाल, रामबाबू सिंह, दीपू सिंह, टिल्लू सिंह, रामजीवन, अंकित शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने भक्ति और सांस्कृतिक रंग में डूबकर इस आयोजन का आनंद लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments