HomeMaharashtraठाणे में श्रीराम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन

ठाणे में श्रीराम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन

ठाणे। ठाणे जिले के वागळे इस्टेट क्षेत्र में इस वर्ष 11वीं बार भव्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार, 26 मार्च 2026 को यह शोभायात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा के संयोजक महेंद्र सोडारी हैं, जबकि संतोष यादव आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। साथ ही संस्थापक महादराव गाडगे के मार्गदर्शन में अमित मिश्रा, चिंटू यादव, विशाल राय और अमित निकम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। रामनवमी के उपलक्ष्य में इंदिरा नगर के रोड नंबर 22 को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र अयोध्या जैसा भक्तिमय दिखाई दे रहा है। शोभायात्रा में करीब 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। यह शोभायात्रा श्रीराम सुपर्णेश्वर महादेव मंदिर, जय महाराष्ट्र गली, रुपादेवी साठे नगर, वागळे इस्टेट, ठाणे (प.) से प्रारंभ होगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। धार्मिक माहौल में आकर्षक झांकियां, ढोल-ताशे तथा भजन-कीर्तन इस शोभायात्रा के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। इस अवसर पर आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments