HomeFashionNew Lookपुलिस स्थापना दिवस पर 200 गुमशुदा मोबाइल फोन, पीड़ितों को लौटाए गए...

पुलिस स्थापना दिवस पर 200 गुमशुदा मोबाइल फोन, पीड़ितों को लौटाए गए वापस

मुंबई। पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर बृहन्मुंबई पुलिस आयुक्तालय की ओर से चोरी हुए और गुमशुदा मोबाइल फोन शिकायतकर्ताओं को वापस सौंपने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (दक्षिण प्रादेशिक विभाग) डॉ. अभिनव देशमुख प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन परिमंडल 02 के पुलिस उपायुक्त डॉ. मोहितकुमार गर्ग के मार्गदर्शन में किया गया। इस अभियान के तहत परिमंडल 02 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पुलिस थानों के साइबर अधिकारी, अपराध प्रकटीकरण शाखा तथा जोनल साइबर लैब की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन का पता लगाया। कड़ी मेहनत के बाद कुल 200 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये है, आज संबंधित शिकायतकर्ताओं को वापस किए गए। अपने मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद शिकायतकर्ताओं ने संतोष व्यक्त किया और मुंबई पुलिस की कार्यक्षमता तथा त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया। मुंबई पुलिस नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी शिकायतों के प्रभावी निवारण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। आधुनिक तकनीक की सहायता से बेहतर और भरोसेमंद सेवा प्रदान करने का कार्य पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments