Tuesday, August 5, 2025
Google search engine
HomeBollywoodसलमान खान के घर की हुई तीन बार रेकी, फिर किए 5...

सलमान खान के घर की हुई तीन बार रेकी, फिर किए 5 राउंड फायर, आरोपियों ने कबूला जुर्म

मुंबई। सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी में गिरफ्तारी के बाद नए खुलासे हुए हैं। मंगलवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई में सलमान खान के आवास पर गोलीबारी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो लोगों ने घटना से पहले अभिनेता के घर के आसपास तीन बार रेकी की थी। 24 वर्षीय विक्की गुप्ता और 21 वर्षीय सागर पाल, जो बिहार के रहने वाले हैं, रविवार सुबह बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद से फरार थे। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सलमान खान के आवास पर गोलीबारी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो लोगों को गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से सोमवार देर रात पकड़ा गया था। घटना के समय विक्की मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि पीछे बैठे सागर ने कथित तौर पर अभिनेता के घर पर गोलीबारी की थी। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लख्मी गौतम ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि दोनों को मंगलवार सुबह एक उड़ान से मुंबई लाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को उनकी मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 25 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा आरोपी व्यक्तियों ने गोलीबारी की घटना से पहले खान के घर के आसपास तीन बार रेकी की थी। उन्होंने कहा कि रविवार को आरोपियों ने पांच राउंड गोलियां चलाईं – एक दीवार पर और दूसरी खान के आवास की गैलरी में लगी।
सलमान खान के आवास पर गोलीबारी की घटना की जांच के दौरान, एक फेसबुक पोस्ट सामने आया था जिसमें गोलीबारी की जिम्मेदारी ली गई थी। पुलिस के मुताबिक, यह पोस्ट कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने अपलोड किया था। एक अधिकारी ने कहा, अब तक, अपराध में अनमोल बिश्नोई की भूमिका मुख्य रूप से दिखाई दे रही है और हम इसकी जांच कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments