HomeCrimeडिनर में पत्नी ने नहीं बनाया चिकन तो सनकी पति ने बेटी...

डिनर में पत्नी ने नहीं बनाया चिकन तो सनकी पति ने बेटी के सिर पर मारी ईंट!

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पाषाण में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सनकी पति ने रात के खाने में चिकन नहीं मिलने पर आपा खो दिया और अपनी ही बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी को उसकी पत्नी ने रात के खाने में चिकन बनाकर नहीं दिया, इससे आग बबूला होकर उसने घर के पास खेल रही छोटी बच्ची के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, पिता के हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गयी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना 27 नवंबर रात करीब 11.30 बजे की है। आरोपी का नाम विकास राठोड है। उसका पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन जब पत्नी ने रात के खाने में चिकन नहीं बनाया तो विकास ने मासूम के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गयी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागे। यह घटना पाषाण के वाकेश्वर रोड इलाके में हुई। महिला के परिजनों ने चतु:श्रृंगी थाने में शिकायत दर्ज करायी है। उसके आधार पर पुलिस ने विकास नागनाथ राठोड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फ़िलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments