HomeCrimeपैरोल पर बाहर आने के 12 साल बाद तेलंगाना से पकड़ा गया...

पैरोल पर बाहर आने के 12 साल बाद तेलंगाना से पकड़ा गया हत्या का दोषी

मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने पैरोल पर बाहर के 12 साल बाद हत्या मामले के एक दोषी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। वह पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दोषी अशोक हनुमंत काजेरी उर्फ वी शिवा नरसीमुल्लू अपना नाम और पहचान बदलकर तेलंगाना के महबूबनगर शहर में रह रहा था। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने उसे 2007 में हुई हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया था। एक सत्र अदालत ने 2008 में अशोक को दोषी ठहराया था और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी तथा सजा काटने के लिए महाराष्ट्र के नासिक स्थित केंद्रीय जेल में भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि 2011 में उसे 30 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था लेकिन अपनी सजा पूरी करने के लिए वह वापस नहीं लौटा और तभी से फरार चल रहा था। मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक, जालना, हिंगोली और परभणी तथा केरल में भी उसकी तलाश की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अधिकारी ने बताया कि कई वर्षों के बाद अपराध शाखा के अधिकारियों को अशोक के तेलंगाना में नाम और पहचान बदलकर रहने के बारे में विशेष जानकारी मिली, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि अशोक को बाद में मुंबई लाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments