HomeArchitectureBreakingएयर होस्‍टेस रूपल ओग्रे का शव मुम्‍बई से रायपुर पहुंचा, हुआ अंतिम...

एयर होस्‍टेस रूपल ओग्रे का शव मुम्‍बई से रायपुर पहुंचा, हुआ अंतिम संस्कार

मुंबई। एयर होस्टेस रूपल ओगरे का शव मंगलवार सुबह परिजन रायपुर लेकर पहुंचे। जिसके बाद राजेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में रूपल का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें उसके करीबी और रिश्तेदार काफी संख्या में पहुंचे थे। रूपल ओगरे का हुआ अंतिम संस्कार। मुंबई के मरोल इलाके में रविवार को रायपुर की रहने वाली एयर होस्टेस रूपल ओगरे की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी। पुलिस ने छान बीन के बाद हत्या का केस दर्ज किया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 24 साल की रूपल ओगरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सुनने के बाद परिजन रायपुर से मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। रूपल ओगरे 6 महीने पहले एक निजी एयरलाइंस के साथ इन फ्लाइट क्रू ट्रेनिंग कोर्स के लिए मुंबई आई थी।
कैसे हुआ खुलासा: रविवार को रूपल ओग्रे के मां बाप ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। बार बार घंटी जाने के बाद भी फोन नहीं उठाने पर उन्होंने उसकी सहेली को फोन किया। इसके बाद रूपल की दोस्त उसके फ्लैट पर गई। घंटी बजाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोलने पर आसपास के लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा। अंदर रूपल की लाश पड़ी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। रूपल हत्‍याकांड के खुलासे के लिए पवई पुलिस की आठ टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 35 वर्षीय सफाईकर्मी विक्रम अठवाल को पकड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments