Homeउत्तर प्रदेशKondagaon: नगर में हुई चोरियों के मामलें में पुलिस ने किया दो...

Kondagaon: नगर में हुई चोरियों के मामलें में पुलिस ने किया दो अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार

Kondagaon

कोण्डागांव:(Kondagaon) उड़ीसा से आकर सूने मकानों की रेकी कर कोण्डागांव नगर में चोरियों की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 अंतरराज्यीय चोरों को कोण्डागांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विगत दिनों कोण्डागांव नगर के शीतला पारा वार्ड एवं हाउसिंग बोर्ड में हुई चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बुधवार को जानकारी दी गई कि 17 जुलाई को कोण्डागांव शीतलापारा में सन्मुख राव के सूने मकान में अज्ञात चोरों के द्वारा ताला तोड़कर आलमारी में सोने के आभूषण व नगदी रकम को चोरी कर लिया गया। थाना कोण्डागांव एवं सायबर सेल की टीम को चोरी के मामलों को सुलझाने हेतु कार्य सौंपा गया। आरोपितों की पतासाजी हेतु कोंडागांव शहर के लगभग 150 सीसीटीव्ही कैमरा को पुलिस टीम के द्वारा खंगाला गया तथा अन्य तकनीकी साक्ष्य पर कार्य किया गया। जिस पर दो व्यक्ति संदेहास्पद रूप से घटना दिनांक को प्रार्थी के मकान के आसपास बाइक से घूमते पाये गये, जिनके नाम नयन अली एवं मासूम शेेख होना पाया गया। जिन्हें बोरीगुम्मा उड़ीसा से गिरफ्तार कर थाना कोण्डागांव लाया गया।

दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे फेरी का काम करते है जो अक्सर मोटरसायकल में बोरीगुम्मा उड़ीसा से कोण्डागांव चोरी करने आते है। मौका देखकर सूने मकानों का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम को चोरी कर मोटरसायकल से उड़ीसा चले जाते है। 25 मई को हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी एवं 17 जुलाई को शीतलापारा में चोरी करना कबूला और चोरी का माल सोनेे के आभूषण वजन करीब 6.5 लाख और चांदी की दो पायल 3500 रु, 24 हजार हजार नगदी रकम तथा अपराध में प्रयुक्त एवं चोरी के रुपयों से खरीदे गये 02 मोटरसायकल कीमती करीब 02 लाख रूपये को बरामद कराया गया। उक्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments