Wednesday, August 20, 2025
Google search engine
Homeअन्य राज्यWashington: पूरी दुनिया में गर्मी ने तोड़े सारे रिकार्ड, वैश्विक स्तर पर...

Washington: पूरी दुनिया में गर्मी ने तोड़े सारे रिकार्ड, वैश्विक स्तर पर सबसे गर्म दिन रहा तीन जुलाई

Washington

वाशिंगटन:(Washington) जलवायु परिवर्तन के कारण पूरी दुनिया में गर्मी बढ़ती जा रही है। अब तो गर्मी ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। तीन जुलाई दुनिया का सबसे गर्म दिन रहा है।

अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल प्रेडिक्शन ने गर्मी को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर 3 जुलाई अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। तीन जुलाई को दुनिया का औसत तापमान 17.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही वर्ष 2016 में बना पिछले रिकॉर्ड टूट गया, जब दुनिया का औसत तापमान 16.92 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

गर्मी का यह आलम पूरी दुनिया को घेरे हुए हैं। उत्तरी अफ्रीका में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है। हालात इतने खराब हैं कि दुनिया के जिन हिस्सों में सर्दियों का मौसम है, वहां भी गर्मी महसूस की जा रही है। अंटार्कटिका में इस समय सर्दियों का मौसम है, लेकिन यहां असामान्य रूप से उच्च तापमान दर्ज किया गया है। अर्जेंटीना द्वीप समूह में यूक्रेन के वर्नाडस्की रिसर्च बेस ने हाल ही में 8.7 डिग्री सेल्सियस के साथ अपने जुलाई के तापमान रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments