HomeSportLucknow: निशांत ने की शानदार गेंदबाजी, मेगा ट्रेंड ने जीता मैच

Lucknow: निशांत ने की शानदार गेंदबाजी, मेगा ट्रेंड ने जीता मैच

लखनऊ:(Lucknow) अंडर-16 क्रिकेट लीग मैच में मेगा ट्रेंड ने यूनिटी क्रिकेट क्लब को 170 रन से हरा दिया। इस मैच में मेगा ट्रेंड के निशांत यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर गेंद में मात्र 27 रन देकर पांच विकेट झटके।

मेगा ट्रेंड्स क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट गवांकर 254 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज आयुष कुमार ने 56 रन का योगदान दिया। वहीं सौरभ कुमार गौतम ने 31 रन बनाये, जबकि आदित्य ने 35 रन बनाये। सुंदरम त्रिपाठी ने 23 रन का योगदान दिया। यूनिटी की पूरी टीम मात्र 84 रन बनाकर पवेलियन लौट गयी। मेगा ट्रेंड के निशांत ने पांच विकेट झटके। रीतिक ने चार विकेट लिए। यूनिटी के सलामी बल्लेबाज अकबर रिजवी ने 10 रन बनाये, वहीं सुयस ने 13 रन का योगदान दिया, जबकि केशव शून्य पर ही पवेलियन लौट गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments