Tuesday, March 26, 2024
Google search engine
Homeपुणेपुणे-अहमदनगर हाईवे पर बस पलटने से 5 यात्री घायल

पुणे-अहमदनगर हाईवे पर बस पलटने से 5 यात्री घायल

मुंबई। पुणे जिले में पुलगांव के पास पुणे-अहमदनगर हाईवे पर रविवार सुबह एक निजी बस पलट जाने से बस में सवार 5 यात्री घायल हो गए। इन सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस आज सुबह पुणे से यात्रियों को लेकर अष्टविनायक दर्शन के लिए जा रही थी। अचानक पुलगांव के पास बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले तत्काल मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सभी यात्रियों को दुर्घटनाग्रस्त बस से निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments