Thursday, March 28, 2024
Google search engine
HomeMaharashtra१६ साल के लडके ने दी सलमान खान को मारने की धमकी,...

१६ साल के लडके ने दी सलमान खान को मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया लिया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी ठाणे जिले से १६ वर्षीय लड़के को पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया है। दबंग’ अभिनेता को मारने की धमकी देने वाला फोन मुंबई पुलिस के मुख्य कंट्रोल रूम को सोमवार को आया था। आरोपी ने अपनी पहचान राजस्थान के जोधपुर के रहने वाली ‘रॉकी भाई’ के तौर पर बताई थी। उसने ३० अप्रैल को अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।
ठाणे जिले से आया था कॉल
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और तकनीकी मदद से कॉलर का नंबर ट्रैक कर लिया गया। आरोपी ने मुंबई से ७० किलोमीटर दूर स्थित ठाणे जिले के शहापुर से धमकीभरा कॉल किया था। जिसके बाद एक पुलिस टीम को शहापुर भेजा गया जहां से १६ वर्षीय आरोपी के कॉल करने की बात पता चली। लड़का राजस्थान का रहने वाला है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई की आजाद मैदान पुलिस के हवाले किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments