Homeमुंबईगोवंडी में एक चॉल में आग से 15 दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त,...

गोवंडी में एक चॉल में आग से 15 दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त, कोई घायल नहीं

मुंबई। मुंबई के गोवंडी इलाके में एक चॉल में आग लगने से लगभग 15 छोटी दुकानें और कुछ मकान क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को शनिवार तड़के तीन बजकर करीब 55 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। दमकल सेवा के अधिकारी ने बताया गोवंडी के आदर्श नगर इलाके में बैंगनवाड़ी की एक चॉल में आग लगने से भूतल पर करीब 15 छोटी दुकानों और पहली मंजिल पर कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में कुछ बिजली के तार, प्लास्टिक, घरेलू सामान, लकड़ी की तख्ते और अन्य चीजें भी आ गयीं। अधिकारी ने बताया कि पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों और कई बड़े टैंकरों को सेवा में लगाया गया था। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और आग के कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments