Thursday, May 14, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमहाराष्ट्र विधानपरिषद के नवनिर्वाचित 10 सदस्यों ने ली सदस्यता की शपथ

महाराष्ट्र विधानपरिषद के नवनिर्वाचित 10 सदस्यों ने ली सदस्यता की शपथ

मुंबई। महाराष्ट्र विधानपरिषद के सभापति राम शिंदे ने विधानपरिषद की 10 सीटों पर निर्वाचित हुए सदस्यों को सदस्यता एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। गुरुवार को विधान भवन के केंद्रीय सभागार में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक और अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, विधानसभा उपाध्यक्ष अन्ना बनसोड़, संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल, राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले, पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई और विधायक रवींद्र चव्हाण सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आज जिन 10 सदस्यों ने शपथ ग्रहण की, उनमें नीलम गोरे, बच्चू कडू, अंबादास दानवे, प्रज्ञा सातव, राम शांताराम जठार, जीशान सिद्दीकी, माधवी संजय नाईक, सुनील विनायक कर्जतकर, विवेक बिपिनदादा कोल्हे और संजय नथ्थुजी भेंडे शामिल हैं। विधान भवन के केंद्रीय सभागार में आयोजित यह कार्यक्रम बेहद गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण के बाद सभापति प्रा.राम शिंदे ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे विधानपरिषद में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments