HomeCrimeव्यवसायी से 48 लाख रुपये ठगने के आरोप में चार व्यक्तियों के...

व्यवसायी से 48 लाख रुपये ठगने के आरोप में चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक व्यापारी से 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। अधिकारी के मुताबिक, 48 वर्षीय पीड़ित की शिकायत के आधार पर गुरुवार को नौपाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया आरोपी ने पीड़ित को ज्यादा मुनाफे का वादा करके दिसंबर 2020 से जनवरी 2021 के बीच अपनी कंपनी में निवेश करवाया था। पीड़ित ने कंपनी में 57 लाख रुपये का निवेश किया था। लेकिन बार-बार मुनाफा की बात पूछने के बाद आरोपी ने पीड़ित की निवेश की हुई राशि में से नौ लाख रुपये लौटा दिए जबकि बाकी बचे 48 लाख रुपये और निवेश पर मुनाफे का भुगतान नहीं किया गया। अधिकारी ने बताया कि जब पीड़ित को अहसास हुआ कि आरोपी ने उसे ठगा है तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान जसमीत सिंह, शर्मिन अंसारी, संदीप गायकवाड़ और विवेक कदम के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments