HomeArchitectureBreakingयुवक ने लड़की से किया बाल विवाह, फिर कई बार रेप से...

युवक ने लड़की से किया बाल विवाह, फिर कई बार रेप से हुई गर्भवती

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 29 वर्षीय शख्स ने न केवल 12 वर्षीय लड़की से अवैध शादी की, बल्कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जिससे पीड़िता गर्भवती हो गयी। पुलिस के पास मामला पहुंचते ही कार्रवाई शुरू हुई और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि 12 साल की किशोरी से कथित तौर पर आरोपी ने छह महीने पहले बाल विवाह किया था और उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीड़िता को गर्भवती करने के आरोप में 29 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। क्योंकि यह विवाह देश में अवैध है।
दोनों सतारा के निवासी
आरोपी और नाबालिग लड़की दोनों मूल रूप से महाराष्ट्र के सतारा जिले के रहने वाले हैं। गुरुवार को सर्वे के दौरान पनवेल के एक स्थानीय डॉक्टर ने सच से पर्दा उठाया। जब डॉक्टर को पता चला कि लड़की चार महीने की गर्भवती है तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। खंडेश्वर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने किशोरी के साथ कई बार रेप किया जिससे वह गर्भवती हो गयी। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments