HomeMaharashtraलोकल ट्रेन में योग शिक्षिका से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

लोकल ट्रेन में योग शिक्षिका से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई की लोकल ट्रेन में योग शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोप में 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे हुई जब महिला अपने पुरुष मित्र के साथ बांद्रा से गोरेगांव के बीच यात्रा कर रही थी। शिकायतकर्ता और उसका दोस्त बांद्रा स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन के जनरल डिब्बे में चढ़ गए। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही ट्रेन चलने लगी, भीड़ का फायदा उठाते हुए आरोपी प्रवण विश्वकर्मा ने महिला को कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ। अधिकारी ने कहा कि महिला चिल्लाई और अपने पुरुष मित्र को आरोपी के आचरण के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सह यात्रियों ने जोगेश्वरी के निवासी विश्वकर्मा की पिटाई की और उसे रेलवे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अधिकारी ने कहा कि विश्वकर्मा को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे जमानत दे दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments