HomeCrimeठाणे के बार में अश्लील डांस कर ग्राहकों को रिझा रही थीं...

ठाणे के बार में अश्लील डांस कर ग्राहकों को रिझा रही थीं महिलाएं, पुलिस ने मारा छापा

मुंबई: महाराष्ट्र के एक बार में हो रहे अश्लील डांस के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार किया है. एक रिपोर्ट के अनुसार ठाणे जिले में पुलिस ने एक बार में छापेमारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि एक शिकायत के आधार पर, मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस के एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (Anti-Human Trafficking Cell) की टीम ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को भायंदर इलाके में गोडदेव रोड पर स्थित बार पर छापा मारा था.

पुलिस निरीक्षक समीर अहिरराव ने बताया कि इस दौरान बार में कुछ महिलाओं को ग्राहकों के सामने अश्लील डांस (Obscene Dance) करते पाया गया. उन्होंने बताया कि बार के संचालक, कैशियर और एक गायक समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से 10,520 रुपये की नकदी और एक डांस वीडियो क्लिप भी बरामद किया है. आरोप है कि कुछ महिलाएं बार में बेहद ही आपत्तिजनक डांस कर रही थीं.

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ मंगलवार को होटल, रेस्तरां और बार रूम में अश्लील डांस पर रोक और महिलाओं की गरिमा का संरक्षण अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में बार मालिक और कुछ अन्य लोगों की तलाश कर रही है. जानकारी के अनुसार मामले में अभी जांच जारी है जिसके बाद पुलिस अभी कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी कर सकती है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments