HomeArchitectureBreakingमहिला ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर पति पर किया हमला,...

महिला ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर पति पर किया हमला, गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र के दौंड में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 30 वर्षीय महिला को अपने दो छोटे बच्चों की हत्या और पति की हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कोमल दुर्योधन मिंधे (30) ने शनिवार तड़के अपने एक साल के बेटे शंभू और दो साल की बेटी पीयू का कपड़े से गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी।
पति पर भी किया जानलेवा हमला
घटना के बाद, कोमल ने अपने पति दुर्योधन मिंधे (36) पर भी धारदार हथियार से हमला किया, जब वह गहरी नींद में था। पति, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दौंड पुलिस स्टेशन में कोमल मिंधे के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दौंड पुलिस स्टेशन के निरीक्षक गोपाल पवार ने कहा, अब तक की जांच से पता चला है कि यह घटना पति-पत्नी के बीच किसी विवाद का नतीजा थी। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। अभी तक हत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन पारिवारिक विवाद को वजह माना जा रहा है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments