Friday, March 13, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपालघर के रिसॉर्ट में महिला की दम घुटने से संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम...

पालघर के रिसॉर्ट में महिला की दम घुटने से संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक तटीय रिसॉर्ट में ठहरी एक 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की मृत्यु भोजन के दौरान दम घुटने से हुई है। घटना गुरुवार रात की है, जिसकी पुष्टि रविवार को पुलिस अधिकारियों ने की। केलवा पुलिस थाने की निरीक्षक विजया गोस्वामी ने बताया कि महिला अपने पुरुष मित्र के साथ रिसॉर्ट में ठहरी हुई थी। रात के खाने के दौरान अचानक उसे सांस लेने में तकलीफ हुई और वह अचेत होकर गिर पड़ी। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संभवतः महिला के भोजन नली में चिकन का एक टुकड़ा फंस जाने से उसका दम घुट गया। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, “मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments