Wednesday, April 15, 2026
Google search engine
HomeCrimeउन्नाव में महिला पर धारदार हथियार से हमला, पति और रिश्तेदार भी...

उन्नाव में महिला पर धारदार हथियार से हमला, पति और रिश्तेदार भी घायल

भूपेंद्र सिंह/उन्नाव, उत्तर प्रदेश। कोतवाली सदर क्षेत्र के पटकापुर गांव में रविवार शाम एक महिला पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला समेत उसके पति और एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पटकापुर निवासी श्रीमती रजनी (पत्नी हेमराज) 12 अप्रैल 2026 को करीब शाम 4:30 बजे अपने घर में खाना बना रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक घर के पास आकर गाली-गलौज करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद वह अपने भाइयों व अन्य साथियों के साथ धारदार हथियारों से लैस होकर वापस लौटा और हमला कर दिया। आरोपियों ने महिला के सिर पर चाकू से वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। शोर सुनकर महिला का पति और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने घर में घुसकर उन पर भी लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया।हमले में महिला, उसके पति और एक रिश्तेदार को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments