
मुंबई। लोकभवन स्थित कॉन्फरेंस हॉल में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष पद के लिए विवेक लक्ष्मण भीमनवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष रजनीश शेठ, सचिव महेंद्र उत्तमराव हरपाळकर, सदस्य डॉ. अभय वाघ, डॉ. दिलीप पाटील-भुजबळ, राजीव निवतकर, डॉ. सतीश देशपांडे तथा विधि एवं न्याय विभाग के प्रधान सचिव दिलीप घुमरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




