HomeArchitectureBreakingमुंबई पुलिस का प्रहार: दहिसर चेक नाका पर 33 लाख का प्रतिबंधित...

मुंबई पुलिस का प्रहार: दहिसर चेक नाका पर 33 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, एक गिरफ्तार

इंद्र यादव/मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-12 ने अवैध धंधेबाजों के खिलाफ एक बड़ी और सफल कार्रवाई की है। पुलिस ने दहिसर चेक नाका पर घेराबंदी कर गुजरात से मुंबई लाया जा रहा लाखों रुपये का प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया है।क्राइम ब्रांच को पुख्ता जानकारी मिली थी कि गुजरात से मुंबई की ओर एक आयशर टेम्पो में भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही यूनिट-12 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप पाटिल की टीम ने दहिसर चेक नाका पर जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध टेम्पो वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रोक लिया।तलाशी के दौरान पुलिस को टेम्पो में कुछ भी असामान्य नहीं दिखा, लेकिन सख्ती से जांच करने पर पता चला कि टेम्पो में ऊपर से नमक की बोरियां लादी गई थीं। इन बोरियों के ठीक पीछे बड़ी चतुराई से प्रतिबंधित गुटखे की 42 बोरियां और 15 बॉक्स छिपाकर रखे गए थे।इस मामले में पुलिस ने टेम्पो चालक दिलीप कुमार पाल (30) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह यह खेप मुंबई के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने जा रहा था।जब्त गुटखे की कीमत: करीब 19 लाख रुपये।टेम्पो सहित कुल संपत्ति: 33 लाख रुपये।पुलिस की अगली चुनौती: अब क्राइम ब्रांच इस बात का पता लगा रही है कि इस अवैध माल का असली खरीदार कौन था और इस पूरे रैकेट के पीछे कौन से बड़े मास्टरमाइंड शामिल हैं।वरिष्ठ निरीक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। शहर में प्रतिबंधित गुटखे की सप्लाई रोकने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई एक कड़ा संदेश है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments