HomeMaharashtraवेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने किया बॉम्बे हाउस का दौरा

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने किया बॉम्बे हाउस का दौरा

मुंबई। वेनेजुएला के बोलिवेरियन गणराज्य की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने शनिवार को बॉम्बे हाउस का दौरा कर टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने टाटा मोटर्स द्वारा विकसित नवीनतम इलेक्ट्रिक वाहनों का अवलोकन किया तथा उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। टाटा समूह की ओर से टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिरीश वाघ तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति रोड्रिगेज का स्वागत किया। बैठक के दौरान राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में आधुनिक एवं उन्नत प्रौद्योगिकी तथा इस क्षेत्र में उपलब्ध नई संभावनाओं को लेकर टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने टाटा एक्सपीरियंस सेंटर का भी दौरा किया, जहां उन्हें टाटा समूह की विकास यात्रा, उपलब्धियों और विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments