HomeHealth & Fitnessउन्नाव सांसद साक्षी महाराज और प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने किया जिला...

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज और प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों से की बातचीत

डॉ अंशुमान अग्निहोत्री
उन्नाव, उत्तर प्रदेश।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सांसद साक्षी महाराज और प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। सांसद ने मरीजों से उपचार और दवाओं की स्थिति पर सीधा फीडबैक लिया। कई मरीजों की शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हर मरीज तक समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ से भी संवाद किया गया। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त और सुगम बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने मरीजों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के बाद दोनों नेता छोटा-बड़ा चौराहे पर व्यापारियों से भी मिले। व्यापारियों ने जीएसटी से जुड़ी समस्याओं और टैक्स संरचना में सुधार की मांग रखी। सांसद ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी भाग लिया और कहा कि सरकार व्यापार और स्वास्थ्य क्षेत्र दोनों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments