HomeCrimeउन्नाव ज्वैलर्स लूटकांड का खुलासा, पुलिस टीम और अधिकारियों का सम्मान, व्यापारियों...

उन्नाव ज्वैलर्स लूटकांड का खुलासा, पुलिस टीम और अधिकारियों का सम्मान, व्यापारियों में खुशी

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हाल ही में हुई चर्चित ज्वैलर्स लूटकांड की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। मामले के खुलासे के बाद स्वर्णकार समाज और व्यापारियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अपराधियों तक पहुंचने की कार्यशैली से प्रभावित होकर व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों और जांच टीम का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा “बाबा जी” के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में समाज के अनेक पदाधिकारी और व्यापारी शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव तथा सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंकज सोनी, अनूप वर्मा, गौतम सोनी, अरविंद सोनी, नरेश सोनी, चंद्रप्रकाश, दिलीप, ब्रजेश, बेदे, आकाश सोनी, रामू, मोहन, श्यामू, बब्लू शिल और कृष्ण सोनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। लूटकांड के पीड़ित व्यापारी सुनील वर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने भरोसा दिलाया कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और त्वरित खुलासे से व्यापारियों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है तथा पुलिस प्रशासन और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments