Thursday, April 16, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशउन्नाव की बेटी चारु चौहान ने सीबीएसई हाईस्कूल में 99% अंक हासिल...

उन्नाव की बेटी चारु चौहान ने सीबीएसई हाईस्कूल में 99% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उन्नाव के विकास खंड मियागंज अंतर्गत कोरारी गांव की मूल निवासी और वर्तमान में सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले बेसिक शिक्षक संघ के नेता संजय सिंह चौहान की पुत्री चारु चौहान ने सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। चारु दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर, कानपुर की छात्रा हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि चारु की माता भी शिक्षिका हैं, जिससे उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर मार्गदर्शन मिला। चारु चौहान की इस सफलता पर शिक्षक नेताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments