Thursday, April 25, 2024
Google search engine
HomeIndiaUdaipur: तेंदुए का शावक वन विभाग के पिंजरे में कैद

Udaipur: तेंदुए का शावक वन विभाग के पिंजरे में कैद

Udaipur

उदयपुर: (Udaipur) तीन दिन सलूंबर के बेड़वास स्थित अलख नयन मंदिर (Alakh Nayan Temple) के पास कॉलोनी में घर से पालतू कुत्ते का शिकार करने के बाद तेंदुए के मूवमेंट को लेकर दहशत का माहौल है। वन विभाग की ओर से पास की पहाड़ी पर लगाए गए पिंजरे में तेंदुए का एक शावक कैद हो गया।

कब्रिस्तान के पास लगाए गए पिंजरे में आए नर शावक की उम्र 6 से 8 माह बताई जा रही है। इस क्षेत्र में तेंदुए की एक फैमिली का मूवमेंट है। अब उसकी फैमिली को पकड़ने के लिए भी वन विभाग प्रयास कर रहा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम शावक को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय लेकन पहुंची।

बताया जा रहा है कि शावक की मां को ट्रेंकुलाइज करने के लिए शावक का पेंथरा ही काम में लिया जाएगा। रविवार शाम को फिर से शावक को कब्रिस्तान ले जाया जाएगा। ताकि, उसकी मां को भी पकड़ा जा सके। कुछ दिनों से तेंदुए का मूवमेंट होने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

27 अप्रैल को हेमेन्द्र सिंह के मकान में रात करीब 12:30 बजे तेंदुए ने उनके पालतू कुत्ते का शिकार कर लिया था। घर की दीवार कूदकर तेंदुआ उसे जबड़े में भरकर बाहर ले आया। जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments