HomeArchitectureBreakingबांग्लादेशी महिला को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में दो लोग...

बांग्लादेशी महिला को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

नवी मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में बांग्लादेश की 24 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने, उसकी तस्करी करने तथा उसे देह व्यापार के लिए दो लाख रुपये में बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का भी मामला दर्ज किया है। नवी मुंबई के नेरुल पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक नीलेश फुले ने बताया कि पीड़िता बांग्लादेश के खुलना जिले की रहने वाली है। उन्होंने बताया, कुछ एजेंट ने पीड़िता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर भारत आने के लिए कहा था। भारत आने के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में कुछ अन्य आरोपी उसे मुंबई के ग्रांट रोड स्थित एक लॉज में ले गए और वहां उसे देह व्यापार चलाने वाले लोगों के हवाले कर दिया। उन्होंने उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया। फुले ने बताया, ”एजेंट ने बाद में पीड़िता को ले जाकर दो अन्य आरोपियों को दो लाख रुपये में बेच दिया। उसे फिर से देह व्यापार में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों की पहचान आमिर आजम (27) और शैफाली जहांगीर मुल्ला (34) के रूप में हुई है। दोनों नेरुल के रहने वाले हैं। फुले ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत बलात्कार, मानव तस्करी, जानबूझकर चोट पहुंचाने, समान इरादे के आरोपों में, अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments