Homeमुंबईमार्वे बीच पर डूब रहे पांच बच्चों में से दो को बचाया...

मार्वे बीच पर डूब रहे पांच बच्चों में से दो को बचाया गया, तीन लापता

मुंबई। मुंबई के मालाड मार्वे बीच में रविवार सुबह नहाने गए पांच किशोर डूबने लगे तो स्थानीय लोगों ने दो किशोरों को बचा लिया, लेकिन तीन बच्चे अब भी लापता हैं जिन्हें ढूंढ़ने का काम जारी है। अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना सुबह 9:38 की है, जब 12 से 16 साल की उम्र के पांच लड़के समुद्र तट से आधा किलोमीटर दूर मालाड इलाके में स्थित क्रीक में नहाने गए थे। अधिकारी ने कहा कि उनमें (बच्चों) से 13 और 16 साल के किशोरों को अग्निशमन दल के वहां पहुंचने से पहले ही आम लोगों द्वारा बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि तीन अन्य किशोर, जिनमें से दो की उम्र 12 साल और एक की 13 साल है, लापता हैं। अधिकारी ने कहा कि खोज अभियान जारी है। मुंबई अग्निशमन दल, पुलिसकर्मी, तटरक्षक, नौसेना के गोताखोर और एंबुलेंस मौके पर मौजूद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments