Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeFashionStreet Fashionसमृद्धि महामार्ग पर दो भीषण हादसे, 6 की मौत

समृद्धि महामार्ग पर दो भीषण हादसे, 6 की मौत

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। औरंगाबाद और अहमदनगर में हुए अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद में समृद्धि महामार्ग पर उस वक्त भयानक हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार रात करीब 12 बजे मुंबई लेन पर अब्दीमंडी गांव के पास हुआ। शिवाजी थोरात (उम्र 58 वर्ष) और राहुल आनंद निकम (उम्र 47 वर्ष), अन्ना रामराव मालोदे (उम्र 71 वर्ष) की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात सभी छत्रपति संभाजीनगर से कार से नासिक रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। संभाजीनगर से निकलने के बाद मुंबई लेन पर अब्दीमंडी गांव के पास मुरमुरा फैक्ट्री के करीब समृद्धि हाईवे पर तेज रफ्तार कार पीछे से एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। उधर, भीषण हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मृतकों को घाटी अस्पताल ले जाया गया। कार से टकराने वाला वाहन मौके से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं अहमदनगर जिले में समृद्धि महामार्ग पर भयानक हादसा हुआ। शुक्रवार रात करीब 11 बजे अहमदनगर के कोपरगांव तालुका के धोत्रे शिवरा में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क के किनारे खड़े एक खराब ट्रेलर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों का छत्रपति संभाजीनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोपरगांव ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। तीन दिन पहले इसी इलाके में एक हादसे में कल्याण के दो युवकों की मौत हो गई थी। हादसे में मरने वालों के नाम राहुल राजभोज, उमेश उगले, भाऊसाहेब पैठणे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments