Thursday, February 26, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraएफडीए के खाद्य विभाग के दो सह आयुक्तों की बदली, सचिवालय ने...

एफडीए के खाद्य विभाग के दो सह आयुक्तों की बदली, सचिवालय ने आयुक्त को भेजा आदेश

मुंबई। महाराष्ट्र खाद्य व औषध प्रशासन (एफडीए) के खाद्य विभाग में कार्यरत दो सह आयुक्तों के तबादले को लेकर राज्य सरकार ने औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। 24 फरवरी 2026 को महाराष्ट्र शासन के वैद्यकीय शिक्षण व औषध द्रव्य विभाग के सह सचिव रामचंद्र धनावड़े द्वारा जारी आदेश एफडीए आयुक्त को भेजा गया है, जिसमें तत्काल प्रभाव से पदस्थापन में बदलाव लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी शासन आदेश के अनुसार, मुंबई मंडल के सह आयुक्त मंगेश माने का तबादला नासिक मंडल में किया गया है, जबकि कोकण मंडल के सह आयुक्त श्रीकांत करकले को छत्रपति संभाजीनगर स्थानांतरित किया गया है। यह आदेश पूर्व में पारित शासन निर्णय तथा मुंबई उच्च न्यायालय के दिनांक 25 सितंबर 2025 के आदेश के संदर्भ में जारी किया गया है। शासन ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि संबंधित विभागीय कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को उनके संशोधित पदस्थापन स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही इस संबंध में अनुपालन रिपोर्ट आयुक्त, खाद्य एवं औषध प्रशासन के माध्यम से शासन को शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जाता है कि श्रीकांत करकले की कोकण मंडल के सह आयुक्त पद पर नियुक्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इस मामले में मैट कोर्ट से लेकर मुंबई उच्च न्यायालय तक न्यायिक प्रक्रिया चली। अंततः न्यायालय के निर्णय के बाद स्थिति स्पष्ट हुई और आदेश के अनुसार श्रीकांत करकले को राहत नहीं मिल सकी। कहावत है कि “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं होता” — न्यायालय के निर्णय के संदर्भ में यह उक्ति चर्चा का विषय बनी हुई है। आदेश के बाद विभागीय हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि एफडीए आयुक्त श्रीधर डूबे पाटिल इस आदेश को कब तक अमल में लाते हैं और संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments