HomeMaharashtraपूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक की जयंती पर विधानभवन में श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री फडणवीस...

पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक की जयंती पर विधानभवन में श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री फडणवीस ने अर्पित की पुष्पांजलि

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वसंतराव नाईक की जयंती के अवसर पर बुधवार को विधानभवन परिसर में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्व. नाईक के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील, जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़ तथा राज्य मंत्री इंद्रनील नाईक सहित अनेक विधायक, विधानमंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने स्वर्गीय वसंतराव नाईक के राज्य के विकास में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments